India’s Best Dancer 3 Winner: शो के विनर बने Samarpan Lama, दून की अंजलि रही दूसरे स्थान पर

India’s Best Dancer 3 Winner: डांस रियालिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3’ के विनर की घोषणा हो गई है। 30 सिंतबर को शो को अपना विनर मिल गया है। इस बार सीजन 3 की ट्रॉफी समर्पण लामा ने जीत ली है।
पुणे के समर्पण ने अपने डांस से जजिस के साथ-साथ देश की जनता का भी दिल जीत लिया। ऐसे में जानते है की विनर को ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिली।
इतनी मिली प्राइज मनी
शो के विनर समर्पण लामा को तरोही तो मिली ही है। उसके साथ उन्हें 15 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला है। तो वहीं उनकी कोरियोग्राफर भावना खंडूजा को 5 लाख रुपये की राशि मिली है। बता दें की शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कंटेस्टेंट को एक कोरियोग्राफर मिलता है। जिसके साथ वो परफॉर्म करते है।

दून की अंजलि रही दूसरे स्थान पर
समर्पण लामा शो के विजेता रहे। तो वहीं दून की अंजलि ममगई फर्स्ट रनर उप रही। तो वहीं शिवांशु सोनी दूसरे रनरअप रहे। चौथे और पाचा स्थान अनिकेत चौहान और विपुल खंडपाल ने हासिल किया।
बता दें की ग्रैंड फिलनले में ‘गणपथ’ फिल्म के मुख्य स्टार टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन शो का हिस्सा थे। फिनाले के लिए जज के लिए गोविंदा भी शो में कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस जज कर रहे थे।
समर्पण ने विजेता बनने के बाद साझा किया अनुभव
शो जीतने पर समर्पण लामा काफी खुश है। उन्होंने कहा की ये उनके लिए सपने जैसा है। रियलिटी शो देखकर लामा यही सोचते थे की काश में इस शो का हिस्सा बनु। लेकिन उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था की वो ये रियलिटी शो जीत जाएंगे। उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।