HighlightUttarakhand

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय हॉकी टीम ने की अपने नाम, सीएम धामी ने दी बधाई

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारत की टीम ने जीत हासिल की है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से हुआ। चीन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड अपने नाम किया है। स्वर्ण जीतन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय हॉकी टीम ने की अपने नाम

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल भारतीय टीम जीत गई है। फाइनल का मुकाबला भारतीय टीम और चीन की टीम के बीच हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। फाइनल मुकाबला चीन के मोकी ट्रेनिंग बेस, हुलुनबुइर में खेला गया। जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराया।

सीएम धामी ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम करने पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को हरा कर गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी इस ऐतिहासिक विजय ने प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है। बता दें कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने पांचवी बार अपने नाम किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें