NationalHighlight

पाकिस्‍तान भागी भारतीय महिला ने किया निकाह, लाहौर हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

हाल ही में भारत की एक महिला पाकिस्तान जाकर गायब हो गई। कुछ समय बाद पता चला कि उसने पड़ोसी मुल्क के ही किसी लोकल व्यक्ति से निकाह कर लिया। इसी को लेकर अब पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि सरबजीत कौर और उसके पाकिस्तानी मुस्लिम पति नासिर हुसैन को किसी भी तरह का दबाव या फिर उत्पीड़न की कार्रवाई को रोका जाए।

पाकिस्‍तान भागी भारतीय महिला ने रचाई शादी

दरअसल 48 साल की सरबजीत कौर इसी महीने की शुरुआत में भारत से गुरु नानक देव जी के जन्म-प्रकाश पर्व के चलते पाकिस्तान गईं थी। करीब 2000 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में वो भी शामिल थी जो पाकिस्तान गई थीं।

हालांकि सभी 13 नवंबर को लौट आए। लेकिन इनमें से सरबजीत कौर का कुछ अता-पता ही नहीं था। इसी के चलते भारत में सनसनी मच गई।

सोशल मीडिया से हुआ प्यार

बाद में एक वीडियो जारी किया गया। जिससे पता चला कि सरबजोत वहीं पाकिस्तान में ही रह गई। अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपना लिया। साथ ही उन्होंने वहां के नासिर हुसैन से शादी तक कर ली। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों को प्यार हुआ। उनका पहले से ही शादी करने का इरादा था।

हुसैन से सरबजोत ने कर लिया निकाह

लाहौर के एक सीनियर पुलिस अधिकारी की माने तो भारतीय महिला 4 नवंबर को पाकिस्तान पहुंची। उसके एक दिन बाद ही उसने लाहौर के शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। तीर्थयात्री ननकाना साहिब की सभा में भी कौर शामिल नहीं हुईं। वो हुसैन के साथ शेखूपुरा चली गईं।

लाहौर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट में कौर और हुसैन ने एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंन बताया कि पुलिस ने उनके घर पर अवैध रूप से छापा मारा। साथ ही दोनों पर शादी तोड़ने का दबाव भी डाला जा रहा है। इसी के बाद लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश फारूक हैदर ने पुलिस से कपल को तंग ना करने को लेकर आदेश दिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें