Dehradun NewsHarish RawatHighlight
सैनिक कल्याण विभाग के कार्मिकों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, मिला हरीश रावत का समर्थन


देहरादून : सैनिक कल्याण विभाग के कार्मिकों ने आज बुधवार से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का मन बनाया और धरने पर बैठे। सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार का ऐलान किया और सभी निदेशालय परिसर में धरने पर बैठे। कार्मिकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। वहीं इस दौरान उनका समर्थन करने पूर्व सीएम हरीश रावत भी धरना स्थल पर पहुंचे।