UttarakhandHaridwar NewsHighlight
विकास कार्यों की जानकारी लेने पहुंची विधायक अनुपमा के साथ अभद्रता, जमकर काटा हंगामा

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत बुधवार को हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण के दफ्तर विकास कार्यों की जानकारी लेने पहुंची थी। वहां पर उन्होंने दफ्तर के एक कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। जिसके बाद अनुपमा रावत ने दफ्तर में ही बैठकर जमकर हंगामा काटा।
विधायक ने लगाए कर्मचारी पर आरोप
हंगामे के बाद ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गई। अनुपमा ने कहा कि वह विकास कार्यों की जानकारी लेने गई थी।
इस दौरान दफ्तर के एक कर्मचारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जानकारी देने से साफ मना कर दिया। बाद में इंजीनियर की ओर से उनसे मांफी मांगी गई। माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।