Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : बाहरी रज्यों से आने वालों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने पर मिल रही एंट्री

devbhoomi news

रुड़की : प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है।उत्तराखंड के बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।  कोरोना टेस्टिंग के साथ वैक्सिनेशन अभियान शुरू किया गया है। सीमाओं पर भी चौकसी बरती जाने लगी है। बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है. कोरोना से निपटने के लिए उच्चाधिकारी अधीनस्थों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं।

बता दें कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड़ में नजर आ रही है। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट के साथ साथ बोर्डरों पर चैकिंग अभियान और कोविड टेस्ट बढ़ाया जाए।

वहीं नारसन बॉर्डर पर भी पुलिस प्रशासन बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। इसी के साथ वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट के बाद ही उन्हें उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा है।रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह का कहना है कि शासन से मिली गाइड लाइन के अनुसार काम किया जा रहा है। जिला अधिकारी से आज बैठक के बाद जो निर्देश प्राप्त होंगे उसपर अमल किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें