HighlightDehradun News

‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के प्रति बढ़ी लोकप्रियता, अक्टूबर और नवंबर के निकाले लकी ड्रा

बिल लाओ, ईनाम पाओ के तहत वित्त मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने एक सितम्बर 2022 से शुरू की गई योजना के बारहवें और तेहरवें लकी ड्रा की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की। जिसमें अक्टूबर और नवम्बर महीने में उपभोक्ताओं द्वारा अपलोड किये गये बिलों को शामिल किया गया है।

योजना के प्रति बढ़ी लोकप्रियता : अग्रवाल

अग्रवाल ने कहा कि ऐसे उपभोक्ताओं में से बारहवें और तेहरवें लकी ड्रा के विजेताओं का चयन किये जाने के लिए आयोजित किया गया है। जिनके द्वारा पंजीकृत व्यापारियों से की गयी खरीद पर प्राप्त बिल को BLIPUK App पर अपलोड किया गया था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं में योजना के प्रति लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।

पुरस्कार दिए जाने की अवधि बढ़ाई

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नवम्बर में 64828 बिलों को शामिल किया गया। जिनका मूल्य 26 करोड़ 50 लाख रूपये है। जो कि एक रिकाॅर्ड है। योजना की लोकप्रियता को देखते हुए योजना के अंतर्गत मासिक पुरस्कार दिए जाने की अवधि को 30 नवम्बर से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 तक किया गया है।

31 मार्च 2024 तक बढ़ाई अवधि

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ग्राहकों को मासिक पुरस्कार के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। आज के बाद भी प्रत्येक महीने 31 मार्च, 2024 तक उपभोक्ताओं के पास बिल अपलोड करने पर मासिक पुरस्कार के रूप में 500 मोबाईल फोन, 500 स्मार्ट वॉच और 500 ईयर फोन को जीतने का अवसर होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें