Big News : स्वच्छता के क्षेत्र में कविता और निकिता ने देश में बनाई देवभूमि की पहचान, महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

स्वच्छता के क्षेत्र में कविता और निकिता ने देश में बनाई देवभूमि की पहचान, महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
PRESIDENT HONOURED

जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विमेंस चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें उत्तराखंड की
दो ग्राम प्रधानों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से नवाजा गया।

उत्तराखंड की दो ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेंस चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसमें ओडीएफ प्लस गांव, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share This Article
Follow:
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।