Uttarakhand

DREAM 11 में चमकी पहाड़ के युवाओं की किस्मत, अजय रावत ने 1 करोड़ और सोनू सामंत ने जीते 2 करोड़

उत्तराखंड में इन दिनों कई युवाओं की किस्मत चमक रही है । ड्रीम 11 खेलकर पहाड़ के युवा करोड़ो रुपये जीत रहे हैं। वहीं अब ड्रीम 11 खेल करोड़पति बनने की लिस्ट में रुद्रप्रयाग के अजय रावत और पिथौरागढ़ के सोनू सामंत शामिल हो गए हैं। दोनों ने ड्रीम 11 खेला और करोड़ो रूपये जीत लिए हैं। दोनों के परिवार में खुशी की लहर हैं।

जखोली ब्लॉक के अजय रावत ने जीते 1 करोड़

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के कपड़ियां गांव को रहने वाले अजय रावत ने ड्रीम 11 में टीम बनाकर एक रात में एक करोड़ रुपए जीते हैं, अजय रावत ने बताया कि उसने अपनी तरफ से सिर्फ ₹49 लगाए थे। उन्होंने आईपीएल के बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच में अपनी फेंटेसी टीम बनाई थी, जिसमें उनको जीत मिली है। अजय रावत की जीत पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है, लोग बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं, वहीं अजय रावत 1 करोड़ की बेहतर प्लानिंग में जुट गए हैं।

पिथौरागढ़ के सोनू सामंत ने जीते 2 करोड़

वही पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट, थल क्षेत्र के तुर्गोली गांव के रहने वाले सोनू सामंत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अपनी फेंटेसी टीम बनाई थी। उनकी टीम को पहला स्थान मिला और उन्होंने एक रात में ही 2 करोड़ रुपए जीते लिए। सोनू सामंत के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं ये खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें