Big NewsPithoragarh News

Devbhoomi uttarakhand में गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Pithoragarh news: पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अपनी छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिक्षक ने छात्रा के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

उत्तराखंड के Pithoragarh जिले में एक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्रा का कंप्यूटर टीचर है। पुलिस ने पीड़िता के नाना की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में तहरीर दी कि एक अंजान व्यक्ति ने घर में घुसकर उनकी वातिन के साथ दुष्कर्म किया है।

उन्होंने बताया कि सभी घर में सो रहे थे। उनकी नातिन भी अपने कमरे में सो रही थी। तथी आधी रात कोई उसके कमरे में घुस गया। जब घर में आवाज हुई तो सभी जाग गए। उन्होंने किसी को घर से भागते हुए देखा। जब छात्रा से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वो उसका कंप्यूटर टीचर है।

छात्रा के साथ आए दिन छेड़खानी करता था आरोपी

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसके साथ कम्प्यूटर कक्ष में छेड़खानी करता था। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी और बदनाम करने की धमकी देता था। इसके साथ ही उस पर व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने का दबाव भी बनाता था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें