Big NewsDehradun NewsUttarakhand

देहरादून में युवक को नशा देकर काटा उसका गुप्तांग, युवती समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवती समेत पांच लोगों पर युवक को नशा देने और गुप्तांग काटने का आरोप लगा है। यही नहीं, आरोपियों ने कोरे कागज पर पीड़ित युवक के दस्तखत करा उस पर 80 लाख रुपये उधार लेने की बात भी लिख दी। युवक की मां की शिकायत पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला वसंत विहार थाना क्षेत्र का है। बल्लूपुर क्षेत्र की रहने वाली अनीता रस्तोगी का कहना है कि उनके घर में शोएब, राजू, अंकुश नेगी, पीयूष लोहानी उर्फ डुग्गू और नेहा किराये पर रहते थे। छह महीने पहले सभी कमरा छोड़कर चले गए। किराये पर रहते हुए इन पांचों की अनीता के बेटे नीलाभ रस्तोगी से अच्छी जान-पहचान हो गई। अनीता रस्तोगी के आरोप है कि बीते छह माह से पांचों उसके बेटे को नशा दे रहे हैं।

आरोपियों ने युवक को बुरी तरह पीटा

अनीता रस्तोगी के आरोप है की कई बार उसके बेटे को नशे का इंजेक्शन लगाया गया और स्मैक दिया गया। इसके बाद उन्होंने नीलाभ को बाहर ले जाकर एक कागज पर दस्तखत करा उसमें उधार लेने की बात लिख दी। आरोप है कि इस दौरान उसे पीटा भी गया, जिससे उसके चार दांत टूट गए। जिसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

युवती ने बताया की नीलाभ को उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसकी जीभ काट देंगे। आरोपियों ने उसके गुप्तांग का कुछ हिस्सा भी काट दिया। कुछ दिन पहले नेहा उनके घर में घुसी और तलाशी ली। वह जेवर के बारे में पूछ रही थी।

महिला का आरोप है कि पांचों ने ये हरकतें उनका मकान हड़पने के लिए की हैं। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें