SportsHighlight

बीच मैदान में ही युवा क्रिकेटर की हार्ट अटैक से मौत, मैच के लाइव प्रसारण में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र के पूने से एक दुखद खबर सामने आई है। 35 वर्षीय प्रोफेशनल क्रिकेटर इमराज पटेल (Imran Patel) का अचानक ग्राउंड में ही निधन हो गया। क्रिकेटर को छत्रपति संभाजी नगर में एक मैच के दौरान हार्ट अटैक(heart attack) आने से मौत हो गई। बता दें कि क्रिकेटर पटेल लीग मैच में बैटिंग करने उतरे थे।

कुछ ओवर खेलने के बाद उन्होंने अंपायरों को सीने में और बाएं हाथ में दर्द बताया। हालांकि जब वो पवेलियन लौट रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था। जिसके चलते ये घटना कैमरे में कैद हो गई। तुरंत ही आनन-फानन में पटेल को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषिक कर दिया।

हार्ट अटैक से बीच मैदान में हुई मौत ( Cricketer Imran Patel Dies of heart attack)

अंपायर ने इमरान पटेल के बारे में बताया कि वो उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि ‘मेरी गर्दन और हाथ में दर्द हो रहा है। मैं बाहर जा कर एक दवा की गोली लेकर आता हूं।’ जिसके बाद अंपायर ने भी उन्हें टेक केयर कहा। जिसके बाद इमरान पवेलियन की तरफ जाने लगे।

नहीं थी कोई बिमारी

बाउंड्री के पास ही पटेल गिर गए। जिसके बाद उनके साथी प्लेयर्स उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि उनके साथी क्रिकेटर नसीर खान की माने तो उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। वो एक ऑलराउंडर थे और खेल से काफी प्यार भी करते थे।

क्रिकेट टीम के थे मालिक

बता दें कि पटेल अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ कर चले गए। सबसे छोटी बेटी केवल चार महीने की है। उनका अंतिम संस्कार देर रात मौलाना आजाद कॉलेज के पास हुआ। पटेल क्रिकेट खेलने के साथ-साथ क्रिकेट टीम के मालिक भी थे। वो रियल एस्टेट कारोबारी थे और उनकी जूस की दुकान भी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें