Big NewsUttarakhand

14 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, UCC के क्रियान्वयन और बजट को लेकर होगी चर्चा

धामी कैबिनेट बैठक 14 फरवरी 2024 को राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी| इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

14 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक

बुधवार को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक दोपहर एक बजे से राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी| इस बैठक को यूसीसी के क्रियान्वयन को लेकर बेहद ही अहम माना जा रहा है।

बजट को लेकर होगी चर्चा

प्रदेश में जल्द ही बजट सत्र का आयोजन किया जा सकता है। लोकसभा चुनावों को लेकर मार्च में आचार संहिता लागू की जा सकती है। जिसके बाद माना जा रहा है कि सरकार फरवरी अंतिम तक बजट सत्र बुला सकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बजट सत्र की तारीख का ऐलान भी जल्द ही हो सकता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button