Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कमजोर पड़ रहा मानसून, IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में यातायात करने वाले लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए हिदायत बरतने की सलाह दी है.

IMD ने जारी किया सात जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

उत्तराखंड में कमजोर पड़ रहा मानसून

हालांकि उत्तराखंड में अभी से मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है. वहीं मैदानी इलाकों में उमस से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों में अधिकांश जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने चारधाम या अन्य स्‍थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों और नदी नालों के पास रहने वालों लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें