Big NewsDehradun News

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते प्रदेश में आम-जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में कल छुट्टी रहेगी। इसे लेकर आदेश जारी हो गए हैं।

देहरादून में 23 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई को देहरादून में भारी बारिश के साथ-साथ कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. इसके अलावा संवेदनशील जगहों में भूस्खलन की आशंका है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन ने कक्षा एक से बाहरवीं तक संचालित होने वाले सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है.

dehradun news

इन जिलों के लिए जारी किया था अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं-कही बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिले में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें