Big NewsUttarakhand Weather News

IMD ने जारी किया पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से नैनीताल तक आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

IMD ने जारी किया पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत और उधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए संवेदनशील इलाकों में आवाजाही करने से बचने की अपील की है.

नैनीताल में बारिश ने मचाई तबाही

वहीं नैनीताल में बीते सोमवार को तपोवन में बदल फटने से तबाही मच गई. सोमवार शाम 6:45 बजे देवखड़ी नाला टूट गया. जिससे तीन कॉलोनियों के करीब 70 घरों में मलबा घुस गया. लोगों ने भागकर कर अपनी जान बचाई. वहीं दो बसें आधे मलबे में दब गई. जबकि 15 कारें बह गई. बता दें पानी घुसने से लोगों को करीब 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें