Dehradun NewsBig News

देहरादून में अवैध शराब के गोदाम का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से लाकर उत्तराखंड में करते थे सप्लाई

पुलिस ने नेहरु कालोनी में संचालित होने वाले शराब के गोदाम का भंडाफोड़ किया है. आरोपी बाहरी राज्यों से शराब की तस्करी कर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में सप्लाई थे. पुलिस ने तीन शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से से 30 पेट्टी अग्रेजी शराब, उत्तराखंड की शराब के विभिन्न ब्रान्डों के स्टिकर और मोनोग्राम बरामद हुए हैं.

शराब के गोदाम का भंडाफोड़

बीते गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि साकेत कांलोनी अजबपुर से एक यूटीलिटी वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया. चैकिग के दौरान पुलिस कि टीम ने एक यूटीलिटी वाहन को रोककर तलाशी ली. उक्त वाहन से पुलिस ने 15 पेटी अवैध शराब मकडोवल बरामद की.

मकान की घेराबन्दी कर मारा छापा

पुलिस ने वाहन चालक से शराब के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो चालक ने बताया कि वो उक्त शराब की पेटियों को साकेत कांलोनी स्थित एक मकान से लाया है. पुलिस ने सूचना पर मकान की घेराबन्दी कर छापेमारी की. इस दौरान मकान में मौजूद दो व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे. जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया.

15 पेटी अवैध शराब की बरामद

मकान की तलाशी में पुलिस की टीम को मौके से 15 पेटी अवैध शराब मैकडोवल, शराब की अलग-अलग ब्रांड के उत्तराखंड के स्टीकर, उत्तराखण्ड शासन के मोनोग्राम और अन्य सामाग्री बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम किया जाता है. वे सभी उक्त अवैध शराब को साहिल द्वारा बताए स्थानों पर सप्लाई करते है.

दूसरे राज्यों से लाकर उत्तराखंड में करते थे सप्लाई

आरोपियों ने बताया साहिल हरियाणा, चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग-अलग ब्रान्डों की अवैध शराब को खरीदकर लाता था. आरोपी शराब को सब्जी की खाली कैरेट में रखकर यूटीलिटी के माध्यम से देहरादून और अन्य जिलों में महंगे दामों में बेचते थे. आरोपी शराब की बोतलों पर लगे अलग-अलग ब्रान्डों के स्टीकर व मोनोग्राम हटाकर उतराखण्ड राज्य के स्टीकर और मोनोग्राम लगाये जाते है. जिससे वे उक्त शराब को आसानी से उत्तराखंड में बेच सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें