आईजी गढ़वाल का रुद्रप्रयाग दौरा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व कोतवाली रुद्रप्रयाग का वार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर भी सभी अधिकारीयों और कर्मचरियों को आने वाले यात्रियों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार के साथ परिचय देकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।
साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने सभी कार्मिकों को याद दिलाया कि वे सड़क दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले गुड समेरिटन व्यक्तियों के नाम अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए ताकि ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाए। इस दौरान उन्होंने साइबर ठगी व धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही के निर्देश
रुद्रप्रयाग का निरीक्षण करते हुए महिला हैल्प डेस्क में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से बात कर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा आ रही शिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।