HighlightNainital News

क्रिसमस और नए साल पर नैनीताल आने की सोच रहे हैं तो जान लें नियम, वरना एंट्री बैन

devbhoomi news

नैनीताल पर्यटक स्थल है जहां हर साल लाखों लोग आकर यहां की वादियों का, झील का और बर्फबारी का लुत्फ उठाते हैं लेकिन कोरोना के कहर से नैनीताल में चहल पहल कम दिखी। बॉर्डरों पर सख्ताई बढ़ाई गई. फिर कोरोना का कहर कम हुआ तो सख्ताई कम हुई। लेकिन बता दें कि एक बार फिर से नैनीताल में पुलिस ने सख्ताई बढ़ा दी है। जिले के नए एसएसपी ने प्रदेश और बाहरी राज्यों की जनता के लिए नए नियम  लागू किए।

आज मंगलवार को जिले के नवनियुक्त एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस लाइन में पीसी की। एसएसपी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा। पर्यटकों को कोविड और वैक्सिनेशन रिपोर्ट जांचने के बाद ही जिले में एंट्री मिल पाएगी।

एसएसपी ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद अराजक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। क्रिसमस और नए साल को लेकर भी पुलिस प्रभावी प्लान बना रही है। जिसे स्थिति के अनुसार लागू किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें