Dehradun NewsHighlight

विदेश जाने के लिए एजेंट से कर रहे हैं संपर्क, तो हो जाएं सावधान

विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर कई युवाओं से लाखों रूपये की धोखाधड़ी कर चुका है. आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं.

विदेश भेजने के नाम पर आरोपी कई युवाओं को बना चुका था शिकार

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को पुलिस को संजय खत्री पुत्र विक्रम सिंह निवासी पिथौरागढ़ और सोनिया पत्नी चेतन ने तहरीर दी. तहरीर में बताया गया कि उनसे ईसी रोड स्थित MEET UP GLOBAL FIRM के डायरेक्टर भारत कुमार नर्वानी ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी एक व्यक्ति से 36 लाख 30 हजार 596 और अन्य व्यक्ति से 8 लाख 59 हजार रुपये हड़प लिए. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को बीते मंगलवार को गौतमबुद्वनगर से गिरफ्तार कर लिया है.

MEET UP GLOBAL के नाम से चलाता था आरोपी फर्म

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि देहरादून में उसके द्वारा ईसी रोड पर MEET UP GLOBAL FIRM नाम से कार्यालय खोला गया था, जिसका रेंट एग्रीमेंट उसने अपनी पत्नी मीनाक्षी के नाम पर किया था. वह उस कार्यालय में डायरेक्टर था. आरोपी युवाओं को विदेश में पढ़ने और वर्क परमिट पर भेजने का काम करता था. आरोपी ने बताया उसका कुछ ओवरसीज कम्पनी और सिंगापुर के कुछ एजेन्टों से डायरेक्ट कॉन्टेक्ट था. जिनके माध्यम से वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता था. आरोपी के खिलाफ दिल्ली, अहमदाबाद के अलावा अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें