Char Dham YatraBig News

char dham yatra news : यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे हैं तो पढ़ लें नई एडवाइजरी

चार धाम यात्रा का आगाज होते ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक दिन की यात्रा पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी कर दी थी। जिसके बाद ही भीड़ को नियंत्रण किया गया। उत्तरकाशी पुलिस ने यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।

यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी

उत्तरकाशी पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा दोबारा सुचारु रुप से चलने की जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि यातायात के सुरक्षित व सुचारु संचालन के लिए यमुनोत्री मार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी के बीच संवेदनशील व संकरे स्थानों पर यातायात को गेट और वन वे सिस्टम से चलाया जा रहा है। धाम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बारिश का मौसम है, सभी श्रद्धालु बरसाती, छाता, गर्म कपडे व अन्य जरुरी सामग्री साथ रखकर यात्रा करें।

इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button