Haridwar NewsHighlight

इस बैंक में आपका भी है अकाउंट तो हो जाएं सावधान, ATM से उड़ाई जा रही रकम

हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत विद्यांचल फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड बैंक में कई खाता धारकों का लोन पास कर 30 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

लोन सेक्शन करने के बाद ATM से उडाता था रकम

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा पीड़ितों का लोन सेक्शन करने के बाद गुप्त रूप से उनका एटीएम जारी करवाकर अपने पास रख लेता था. खाते में लोन का पैसा आते ही एटीएम से रकम निकाल लेता था। इसी तरीके से आरोपी ने पीड़ितों के 30 लाख रूपए निकाल लिये थे.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने आरोपी को पूर्वावली गणेश विहार गणेशपुर से अरेस्ट कर लिया है. आरोपी की पहचान नरदेश्वर सिंह पुत्र बृजकिशोर निवासी बिहार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से 10 एटीएम, 12 सिम कार्ड और पैन ड्राइव भी बरामद की है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें