Big NewsUttarakhand

सरकारी स्कूल में बच्चा हुआ अब्सेंट तो मोबाइल पर आएगा SMS, घर बैठे अभिभावकों को मिलेगी हर जानकारी

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब अगर बच्चा तीन दिन तक गैर हाजिर रहता है तो उसकी जानकारी अभिभावकों को उनके फोन पर मैसेज के जरिए मिलेगी। इसके साथ ही अभिभावकों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए हर जानकारी घर बैठे मिल जाएगी।

सरकारी स्कूल में बच्चा हुआ अब्सेंट तो मोबाइल पर आएगा SMS

उत्तराखंड की सरकारी स्कूलों में बच्चे के अब्सेंट होने की जानकारी फोन के माध्यम से ही अभिभावकों को दे दी जाएगी। अगर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला कोई छात्र तीन दिन तक स्कूल से गैरहाजिर रहता है तो अभिभावकों के मोबाइल पर SMS आ जाएगा।

घर बैठे परिजनों को मिलेगी हर जानकारी

बता दें कि विद्या समीक्षा केंद्र से जुड़े सरकारी स्कूलों में जहां एक ओर शिक्षकों को हर रोज की उपस्थिति दर्ज होगी तो वहीं दूसरी ओर छात्रों की उपस्थिति का भी नियमित ब्योरा रहेगा। इतना ही नहीं छात्र किस विषय में बेहतर है, किसमें कमजोर है स्कूल के साथ ही विद्या समीक्षा केंद्र रोजाना के हिसाब से इसका भी लेखा-जोखा तैयार करेंगे।

विद्या समीक्षा केंद्र से अब तक जुड़े 4950 स्कूल

प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र ने विधिवत रूप से अपना काम करना शुरू कर दिया है। अब तक प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र से 4,950 स्कूल जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर के 15 हजार शिक्षकों और 2.46 लाख छात्रों का ब्योरा दर्ज किया जा चुका है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें