Dehradun NewsHighlight

बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, बिन ट्यूशन हासिल की रैंकिंग

 

icse results
ICSE में अपना परचम लहराने वालीं तन्वी, कीया और वृदिका

देहरादून। ICSE ने रविवार को 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। ICSE में ऑल इंडिया मेरिट में देहरादून के तीन छात्रों ने जगह बनाई है। राज्य में शीर्ष स्थान पर ब्राइटलैंड की तन्वी शर्मा ने जगह बनाई। तन्वी को 99.60 फीसदी अंक मिले। वहीं वेल्हम गर्ल्स की कीया अग्रवाल और ब्राइटलैंड स्कूल के स्वास्तिक पंत ने 99.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

उत्तराखंड की टॉपर तन्वी शर्मा महज एक अंक से इंडिया टॉपर बनने से रह गईं। तन्वी को गणित, विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल में 100 -100 अंक मिले हैं। अंग्रेजी में उनके 98 अंक हैं। खास बात ये है कि तन्वी ने बिना ट्यूशन लिए ये मुकाम पाया।

प्रदेश में दूसरा और देश में तीसरा स्थान पाने वालीं कीया अग्रवाल वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के ये सफलता हासिल की है। किया को 99.40 फीसदी अंक मिले हैं।

वहीं समरवैली स्कूल में वृदिका त्यागी ने टॉप किया है। वृदिका को 99 फीसदी अंक मिले हैं। वृदिका को अंग्रेजी में 97, हिंदी में 99, गणित में 100, कंम्प्यूटर में 100 और विज्ञान में 99 अंक मिले हैं। वृदिका ने ये सफलता पाने के लिए रोजान सात से आठ घंटे पढ़ाई की। इसके साथ ही वो रोजाना रिवीजन जरूर करती थीं। वृदिका सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।

रैंकिंग में आने वाले अधिकतर बच्चों ने स्कूल की पढ़ाई पर भरोसा जताया और सेल्फ स्टडी ही की है। बच्चों ने ट्यूशन से दूरी बनाई और खुद पर भरोसा किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें