Big NewsUttarakhand Chamoli News

चीन सीमा पर टूटा हिमखंड, बॉर्डर एरिया को जोड़ने वाला बैली ब्रिज पर मंडराया खतरा

प्रदेश में जहां एक तरफ बीते एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा तो वहीं दूसरी ओर चमोली से चीन सीमा पर हिमखंड के टूटने की खबर से हड़कंप मच गया है।

चमोली में चीन सीमा पर टूटा हिमखंड

चमोली जिले में चीन सीमा से हिमखंड टूटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मलारी सुमना में चीन सीमा पर हिमखंड टूटने की घटना हुई है।

जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि भारत-चीन सीमा पर मलारी से सुमना रिमखिम मोटर मार्ग पर मलारी से दो किमी दूरी पर ये हिमखंड टूटने की घटना हुई है।

बॉर्डर एरिया को जोड़ने वाला बैली ब्रिज खतरे में

भारत-चीन सीमा पर हिमखंड टूटने के कारण बॉर्डर एरिया को जोड़ने वाला बैली ब्रिज खतरे में आ गया है। हिमखंड टूटने के कारण करीब तीन किलोमीटर का एरिया इसकी चपेट में आ गया है।

इसके साथ ही हिमखंड टूटने के कारण ग्रिर्थी गंगा ऊफान पर है। हिमखंड टूटने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण पुलों को खतरा हो सकता है। 

चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चार जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जनपद के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें