National

शराब मिलाकर बेची जा रही थी आइसक्रीम, पुलिस ने मारा छापा, 23 पैकेट जब्त

तेलंगाना के हैदराबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आइसक्रीम में विहस्की मिलाकर बच्चों की खिलाई जा रही थी। पुलिस ने शराब मिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर लिया है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आइसक्रीम की फैक्ट्री में छापेमारी की। गिरोह में शामिल दो लोगों को कथित रुप से गिरफ्तार किया गया है। आइसक्रीम में शराब क्यों मिलाई जा रही थी ये जांच का विषय बना हुआ है।

2 लोगों को किया गिरफ्तार

आइसक्रीम में नशीली दवाईयों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों की एक टीम ने छापा मारा। मौके पर आइसक्रीम के 23 डिब्बे मिले। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए दयाकर रेड्डी सहित आइसक्रीम बनाने में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

11 किलोग्राम प्रोडक्ट जब्त

यहां से ऐसे 11 किलोग्राम प्रोडक्ट जब्त किए गए हैं, जिन्हें आइसक्रीम में मिलाकर बेचना अपराध है। ये आइसक्रीम एपिको कैफे में बेची जा रही थी। इस आइसक्रीं पार्लर के खिलाफ कुछ लोगों ने शिकायत की थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें