
IAS टी.वी सोमनाथन ने शुक्रवार को भारत सरकार में नए कैबिनेट सचिव के रुप में पदभार संभाल लिया है। टी.वी सोमनाथन 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। भारत सरकार ने उन्हें देश का नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के रिटायर होने पर शुक्रवार को उन्होनें अपना पदभार संभाल लिया है। भारत सरकार के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टी वी सोमनाथन, आईएएस को 30.08.2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
कई महत्तवपूर्ण पदों पर किया काम
बता दें कि टी.वी.सोमनाथन को उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव के लिए जाना जाता है। वह कई महत्तवपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से सरकार को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कैबिनेट सचिव का पद सरकार में बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में महत्तवपूर्ण भूमिका होती है। माना जा रहा है कि टी.वी.सोमनाथन की नियुक्ति से सरकार को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।