Haridwar NewsBig News

‘मैं मरने जा रहा हूं’, चार दिन बाद गंगनहर से बरामद हुआ शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है युवक चार दिन से लापता चल रहा था. युवक की तलाश में पुलिस के साथ-साथ उसके परिजन भी उसकी खोजबीन कर रहे थे.

गंगनहर से बरामद हुआ युवक का शव

चार दिन से घर से लापता चल रहे युवक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है. युवक की बाइक मोटरसाइकिल मेंहवड से मिली थी. बताया जा रहा है युवक ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा दिया. युवक के परिजनों के अनुसार युवक की उसके परिजनों से कहा सुनी हो गई थी. जिसके बाद युवक अपने परिजनों को कहकर आया था कि ‘मैं मरने जा रहा हूं’.

जांच में जुटी पुलिस

मोनू जलवीर ने युवक के शव को गंगनहर से बरामद किया है. मोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के शव को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें