Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग, एक महिला बुरी तरह झुलसी

हल्द्वानी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. अचानक झोपडी में रखा गैस सिलेंडर फट गया. सिलेंडर फटने से झोपड़ी में भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में एक महिला आ गई. महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग

हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला में शुक्रवार सुबह आठ बजे गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. सिलेंडर फटने से झोपड़ी में भीषण आग लग गई. जिसकी चपटे में आकर एक महिला बुरी तरह से झुलस गई. महिला को तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

बताया जा रहा है कि झोपड़ी बटाईदार की है जो खेत में बटाईदारी का काम करता है. सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासन की टीम भी पहुंच गए है. जो अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेगी. तहसीलदार सचिन कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें