सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों के भत्ते में 35 % की बढ़ोतरी गई है। इस बढ़ोतरी का लाभ फोर्थ क्लास से लेकर अपर सचिव रैंक तक के कर्मचारियों को मिलेगा।
सचिवालय कर्मचारियों का बढ़ा भत्ता
उत्तराखंड शासन से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों का भत्ता बढ़ा दिया गया है। बढ़े हुए भत्ते का लाभ फोर्थ क्लास से लेकर अपर सचिव रैंक तक के सचिवालय कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें कि साल 2014 के बाद 2023 में सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों के साथ ही विधानसभा और राजभवन के सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा। बता दें कि बड़े हुए भत्ते का लाभ 1200 से भी ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
भत्ते में की गई 35 % की बढ़ोतरी
सचिवालय संवर्ग के कर्मचारियों के भत्ते में भारी इजाफा किया गया है। भत्ते को 50% से बढ़ाकर 85% किया गया है। भत्ते में बढ़ोतरी के बाद सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने सरकार के साथ ही शासन के अधिकारियों का आभार जताया है। पुनरीक्षित दरें एक अगस्त 2023 से लागू होंगी।
