Haridwar NewsHighlight

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

कबाड़ के गोदाम बीती देर रात भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन आग लगने से स्टोर में रखा स्क्रैप कबाड़ और प्लास्टिक जल गया.

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है. गंगनहर क्षेत्र के अंतर्गत कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दमकल टीम के क्विक रिस्पॉन्स से बड़ा हादसा होने से टल गया.

गोदाम में रखा सामान जलकर खाक

आग लगने से गोदाम में रखा स्क्रैप कबाड़, प्लास्टिक जल गया. फिलहाल आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है. गौरतलब है कि गोदाम के आसपास घनी आबादी थी. आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें