HighlightDehradun News

कांग्रेस के शक्ति अभियान की हुई शुरुआत, ज्यादा महिलाओं को संगठित करना है लक्ष्य

उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज इंदिरा प्रियदर्शिनी फेलोशिप कार्यक्रम के तहत शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक नंदिनी आर्य सहित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस के शक्ति अभियान की हुई शुरुआत

आज से कांग्रेस के शक्ति अभियान की शुरुआत हो गई है। कार्यक्रम में संयोजक नंदिनी आर्य ने कहा कि इंदिरा प्रियदर्शनी फेलोशिप के तहत शक्ति अभियान मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं संगठित नहीं होगी तब तक उनके मुद्दों पर बात करने वाला कोई नहीं होगा।

ज्यादा महिलाओं को संगठित करना है लक्ष्य

नंदिनी आर्य ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता के साथ महिलाओं की भागीदारी होना बहुत जरूरी है ताकि वो अपनी बात रख सके। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने भी इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठित करने की बात कही। ताकि प्रदेश की महिलाएं सक्रिय राजनीति में भागीदार बन सके और अपनी बातों को प्रमुखता से रख सके।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें