Businesshighlight

आसान है Jio Coin खरीदने का तरीका, क्या है इसकी कीमत? छप्पड़फाड़ कमाई करने के लिए जानें सबकुछ

भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का क्वाइन Jio Coin सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में कंपनी ने जियो कॉइन (Jio Coin) को लॉन्च किया है। ये कदम भारतीय डिजिटल और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में अहम माना जा रहा है। पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित ये टोकन यूजर्स अलग-अलग एक्टिविटिज कर रिवॉर्ड के रूप(How to Buy Jio Coin) में पा सकते है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि इस जियो क्वाइन को कैसे खरीदा जाए? तो आपको बता दें कि इसे आप डायरेक्ट जाकर नहीं खरीद सकते हैं। चलिए जानते है कि इसे खरीदने(jio coin kaise kharide) के लिए क्या करना होगा।

what is joi coin price how ot buy jio coin

जियो क्वाइन आखिर है क्या? (What is Jio Coin)

काफी समय से Reliance Jio Coin लोगों के बीच हॉट टॉपिक’ बना हुआ है। चलिए जियो क्वाइन खरीदने से पहले सबसे पहले जानते है कि आखिर ये जियो क्वाइन है क्या? जियो क्वाइन एक डिजिटल करेंसी है। हालांकि इसे अभी क्रिप्टोकरेंसी नहीं कहा जा सकता। आसान भाषा में समझा जाए तो ये रिलायंस जियो का रिवॉर्ड टोकन है। इसे हम डिजिटल लॉयल्टी प्वाइंट भी कह सकते है।

रिलायंस जियो का ये क्वाइन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल यूजर जियो सर्विस ऑफर करने वाले ऐप्स में कर सकेंगे। रही बात इस क्वाइन को खरीदने की तो इसे जियो ऐप्स पर खरीदारी कर कमाया जा सकता है। इन क्वाइन को फिलहाल तो यूजर जियो ऐप्स में डिस्काउंट पाने के लिए यूज कर पाएंगे।

ये भी पढ़े: लॉन्च से पहले ही Pi Coin ने क्रिप्टो वर्ल्ड में मचाया तहलका! 100 से 500 डॉलर तक जा सकता है प्राइस

जियो क्वाइन कैसे खरीदें? How to Buy Jio Coin

फिलहाल अभी तक इसे खरीदा नहीं जा सकता। इसे आप कमा सकते है। इसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको JioSphere ऐप को (jio coin kaise kharide) फोन में इंस्टॉल करना होना। ये ऐप दोनों एंड्रॉयड और ऐपल यूजर्स के लिए है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसमें अपना अकाउंट बनाएं। जिसके बाद इसे यूज करें। जैसे-जैसे आप इस ऐप को यूज करते जाएंगे। वैसे-वैसे आपको रिवॉर्ड्स के रूप में क्वाइन मिलेंगे। ये क्वाइन आपके ऐप में दिए Polygon वॉलेट में एड होते जाएंगे।

ये भी पढ़े: Pi Coin Price Today: पाई क्वाइन में एक बार फिर आ रही तेजी ! इतनी आई उछाल, 1 रु में इतने खरीदें जा सकते है क्वाइन Coin

एक क्वाइन की कीमत कितनी है ? ( Jio Coin Price)

इस क्वाइन की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने जियो क्वाइन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक टोकन की कीमत करीब 0.50 डॉलर यानी की लगभग 43.30 रुपए (jio coin price in india) से शुरू हो सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि समय के साथ इस क्वाइन की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।

क्या होगा इस्तेमाल?

इस जियोकॉइन को रिलायंस जियो कंपनी के बड़े इकोसिस्टम जैसे कि रिलायंस पेट्रोल स्टेशन और जियोमार्ट जैसी पॉपुलर सर्विसेज में यूज किया जा सकता है। इसके अलावा रिचार्ज आदी कराने में भी ये फायदेमंद है। फिलहाल रिलायंस जियो की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। कंपनी इसको लेकर आगे की प्लानिंग कर रही है।

ये भी पढ़े :-Gold Price Today: शेयर बाजार के साथ सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button