Big NewsUttarakhand Loksabha Elections
Election 2024 : अभी तक उत्तराखंड में कितना हुआ मतदान, जानें यहां वोट प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के लिए आज उत्तराखंड में मतदान हो रहा है। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। जिसके लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 10.54 फीसदी मतदान हुआ है।
सुबह नौ बजे तक प्रदेश में हुआ 10.54 फीसदी मतदान
उत्तराखंड में सुबह नौ बजे तक कुल 10.54 फीसदी मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक अभी तक प्रदेश में सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। बता दें कि सात से नौ बजे तक ज़िला देहरादून का वोट प्रतिशत 12.17 रहा है।
पांचों लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
- टिहरी लोकसभा में 10.23 फीसदी मतदान हुआ है।
- हरिद्वार लोकसभा में 12.49 फीसदी मतदान हुआ है।
- गढ़वाल लोकसभा में 9.46 फीसदी मतदान हुआ है।
- अल्मोड़ा लोकसभा में 10.13 फीसदी मतदान हुआ है।
- नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में 9.83 फीसदी मतदान हुआ है।