Big NewsPolitics

Uttarakhand Election : करोड़पति हैं भाजपा प्रत्याशी रावत, कितनी है संपत्ति ?

मंगलवार को हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन के चार सेट दाखिल किए। इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने ऑनलाइन ही अपने नोमिनेशन का डाटा भरा था। नॉमिनेशन फॉर्म के साथ जमा किए एफिडेविट में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारें में बताया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के खाते में हैं 59 लाख रुपए

हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 56 हजार की नकदी है। जबकि उनकी पत्नी सुनीता रावत के पास महज 32 हजार रुपए की नकदी है। बैंक खाते की बात करें तो त्रिवेंद्र रावत के बैंक अकाउंट में 59 लाख 88 हजार 913 रुपए और उनकी पत्नी के खाते में 94 लाख 80 हजार 261 रुपए जमा हैं।

इतनी है वार्षिक आय

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल दिए गए शपथ पत्र में जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उनकी आय 8 लाख 14 हजार 630 रुपए थी। साल 2021-22 में उनकी आय 5 लाख 59 हजार 800 रुपए, साल 2020-21 में उनकी आय 27 लाख 33 हजार 560 रुपए और साल 2019-20 में उनकी आय 18 लाख 09 हजार 630 रुपये थी। इसके साथ ही साल 2022-23 में उनकी पत्नी सुनीता की आय 13 लाख 16 हजार 240 रुपए रही।

कितनी है चल संपत्ति ?

नामांकन पत्र के साथ दाखिल दिए गए शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 56 हजार रुपए कैश है, जबकि उनकी पत्नी के पास 32 हजार रुपए हैं। उनके बैंक अकाउंट में 59 लाख 88 हजार 913 रुपए जमा हैं। जबकि पत्नी के बैंक खाते में 94 लाख 80 हजार 261 रुपए जमा हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 40 ग्राम सोना है। इस सोने की कीमत करीब 2 लाख 47 हजार 200 रुपए है। उनकी पत्नी के पास 110 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 79 हजार 800 रुपए है। सब मिलाकर उनके पास कुल चल संपत्ति 62 लाख 92 हजार 113 रुपए की है। जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 1 लाख 92 हजार 61 रुपए की चल संपत्ति है।

75 लाख रूपए की है देनदारी

बात करें त्रिवेंद्र सिंह रावत की अचल संपत्ति की तो उनके पास अलग-अलग जगहों पर कृषि, गैर कृषि और पैतृक संपत्ति को मिलाकर करीब 4 करोड़ 1 लाख 99 हजार 805 रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ की अचल संपत्ति है। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत पर 75 लाख रुपये की लायबिलिटी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button