Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड में घर-घर भाजपा, हर-घर भाजपा अभियान की शुरूआत, 2 लाख कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार

Indian National Congress

देहरादून। बीजेपी ने जीत हासिल करने के लिए अंतिम दौर में जोर लगाना शुरु कर दिया है। देहरादून बीजेपी कार्यालय से आज बुधवार को महासम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की। बता दें कि 2022 का चुनाव नजदीक है। आचार संहिता लगने वाली है। इसी को देखते हुए अंतिम दौर में भाजपा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

बता दें कि भाजपा ने घर घर भाजपा, हर घर भाजपा के नारे साथ अपने महासम्पर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। आज से एक हफ्ते तक हर घर की दहलीज में भाजपा का नारा गूंजेगा। घर घर जाकर भाजपाई हर किसी की चौखट पर ये नारा लगाएंगे और वोट की अपील करेंगे।

बता दें कि अपने अभियान के दौरान भाजपाई केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट को लोगों को देंगे और वोट की अपील करेंगे। बूथ कमेटियों के जरिए भाजपा घर-घर बुकलेट देगी। भाजपा का ये महाअभियान एक सप्ताह तक चलेगा। भाजपा ने घर-घर तक पहुंचने के लिए किट बनाई है। किट में मेरा घर भाजपा परिवार का स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही बीजेपी का पटका, बैनर, भाजपा सरकार की उपलब्धियों की किताब किट में मौजूद है।

वहीं आपको बता दें कि भाजपा ये किट 11235 बूथों तक भेजेगी। 2 लाख कार्यकर्ताओं के जरिये भाजपा की ये किट घर-घर पहुंचेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें