Big NewsDehradun News

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, कंटनेर और कार आपस में टकराए, सेना के अधिकारी की मौत

देहरादून से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसा मंगलवार देर रात सेंटीरियो मॉल के पास का है। एक कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई।

कंटनेर और कार आपस में टकराए

जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति सेना का अधिकारी बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सृजन पांडे (27) पुत्र परमात्मा पांडे निवासी गोमती नगर लखनऊ के रूप में हुई हैं। सृजन थल सेना में कैप्टन के पद पर तैनात थे। सृजन पांडे साढ़े तीन साल पहले क्लेमेंटटाउन में तैनात हुए थे।

सेना के अधिकारी की मौत

वहीं घायल व्यक्ति की पहचान सिद्धार्थ मेनन (26) पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास के रूप में हुई है। सिद्धार्थ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिद्धार्थ एयरफोर्स के अधिकारी बताए जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें