Dehradun NewsHighlight

सड़क किनारे पड़े घायल को होमगार्ड्स ने खुद ही गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, हो रही तारीफ

homeguardsऋषिकेश में होमगार्डस की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दो होमगार्ड्स ने अपने निजी साधन से समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया जिससे घायल को वक्त पर उपचार मिल गया।

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश में मुनि की रेती में पीडब्ल्यूडी तिराहा पर तैनात होमगार्ड प्रकाश आर्य को सूचना मिली की एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। प्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे और ब्रह्मानंद मोड़ पर तैनात अपने साथी होमगार्ड विकास आर्य को मदद के लिए बुलाया।

दोनों ने तुरंत घायल को सुरक्षित किया और एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस के आने में हो रहे विलंब को देखते हुए दोनों होमगार्ड्स ने अपनी ही गाड़ी से ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल पहुंचा दिया। वहां डाक्टरों ने तत्काल घायल को अटेंड किया और उसे इलाज दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जगदीश गुप्ता, चन्द्रभागा चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई।

वहीं होमगार्ड्स के सूझबूझ वाले रवैए की खूब चर्चा हो रही है। होमगार्ड्स ने तत्काल मदद पहुंचा क एक घायल की मदद की। कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्सकेवल खुराना दोनों होमगार्ड्स की की प्रशंसा करते हुए दोनों होमगार्ड्स को कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क (CG HG DISC) एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें