UttarakhandBig News

14 और 15 जुलाई को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने जारी किए आदेश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद शासन ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 14 और 15 जुलाई के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन द्वारा ये फैसला लिया गया है।

प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 जुलाई तक अवकाश घोषित

प्रदेशभर में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। अलग-अलग जिलों से भूस्खलन और मार्ग बाधित होने की खबरे सामने आ रही है। शासन ने छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा एक से बाहरवीं तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। आगामी 15 जुलाई तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

education department

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बारिश का सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें