राजधानी दून में उत्तराखंड परिवहन निगम की बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को होली का तोहफा मिला है। कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया है। इसके साथ ही परिवहन निगम के सभी कार्मिकों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
- Advertisement -
उत्तराखंड परिवहन निगम की बोर्ड बैठक का किया गया आयोजन
देहरादून में उत्तराखंड परिवहन निगम की बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक का आयोजन परिवहन निगम बोर्ड के अध्यक्ष आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में परिवहन निगम के द्वारा 100 नई बसों को खरीदने पर मुहर लगी। जिसमें पर्वतीय मार्गो के लिए डीजल युक्त 60 बसें और BS-VI मॉडल की 40 बसें खरीदी जाएंगी।
परिवहन निगम कर्मियों को मिला होली का तोहफा
उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को होली का तोहफा मिला है। निगम ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा दिया है। जिसके बाद महंगाई भत्ता 34% से बढ़कर 38% हो गया है। जिसके बाद से कर्मचारी खुश हैं। परिवहन निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी चालकों और परिचालकों की बेसिक दरों में 10% के आधार पर दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
परिवहन निगम के सभी कार्मिकों का कराया जाएगा दुर्घटना बीमा
इसके साथ ही परिवहन निगम के सभी कार्मिकों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। दुर्घटना में मृत्यु, पूर्ण विकलांग एवं स्थायी रूप से आंशिक विकलांग होने की दशा मे कार्मिकों या आश्रितों को उक्त बीमा योजना के तहत 10 लाख रूपये की धनराशि का भुगतान किया जायेगा।