Dehradun NewsBig News

विकासनगर बवाल: हिंदू संगठन ने की चकराता रोड जाम, लोगों को हो रही परेशानी

देहरादून के विकासनगर में 13 जून को हुआ विवाद थमता नहीं दिख रहा है। हिंदू संगठन की ओर से चकराता रोड जाम कर दी गई है। जिसके चलते आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

हिंदू संगठन ने की चकराता रोड जाम

हिंदू शख्स की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। जिसके बाद हालात और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। बाद में हिंदू संगठन के लोगों की भीड़ चकराता रोड की ओर बढ़ने लगी। संगठन के लोगों ने चकराता रोड पर जाम लगा दिया है। जिसके चलते यातायात बाधित हो गए है।

पानी को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि पीड़ित अशोक कुमार का उनके पड़ोसी इश्तियाक के साथ ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीती शाम करीब 6:00 बजे पड़ोसी पक्ष के रज्जाक, इश्तियाक, अमन, यूनुस और उनके रिश्तेदारों सहित करीब 30 से 35 लोग पूरी तैयारी के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और हथौड़ों से लैस होकर अशोक कुमार के घर पर धावा बोल दिया।

ये भी पढ़ें: विकासनगर बवाल पर CM Dhami सख्त, बोले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

तीन की हालत गंभीर

हमलावरों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर बर्बरता से हमला कर दिया। साथ ही अशोक के बड़े भाई विनोद कश्यप के सिर पर हथोड़े से वार कर मौत के घर उतार दिया। वहीं बीच-बचाव करवाने वाले महिला समेत तीन लोग भी घायल बताये जा रहे हैं। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हमले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी अशोक के परिजनों को मारते हुए नजर आ रहे हैं ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें