Nainital NewsBig News

हिंदू युवतियों का धर्मांतरण कराने वाला आरोपी अरेस्ट, पहचान छिपाकर महिलाओं को फंसाता था, फिर…

भीमताल में हिंदू युवतियों का शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी क्षेत्र में कई युवतियों का धर्मांतरण भी करा चुका है।

हिंदू युवतियों का धर्मांतरण कराने वाला आरोपी अरेस्ट

बता दें भीमताल में बीते दिनों पहले मोहम्मद यूनुस की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया था। आरोप था कि मोहम्मद यूनुस अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवतियों को फंसाता है। साथ ही उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाता था।

कई युवतियों का धर्मांतरण करा चुका है आरोपी

बताया जा रहा है आरोपी अभी तक कई युवतियों का धर्मांतरण करा चुका है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आख़िरकार गुरुवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नाम से महिलाओं से संपर्क करता था।

ये भी पढ़ें: विशेष समुदाय के युवक पर लड़कियों का शोषण करने का आरोप, व्यापारियों ने किया बाजार बंद, कोतवाली का किया घेराव

युवतियों को ऐसे प्यार के झांसे में फंसाता था युवक

बताया जा रहा है आरोपी फोटो और वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों से युवतियों को भरोसे में लेता था। जिसके बाद वो उन्हें प्यार के झांसे में फंसाता था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ़ किया है कि नैनीताल जिले में धर्मांतरण का खेल नहीं चलेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें