Entertainmenthighlight

Bigg Boss 18 में सलमान ने Hina Khan का किया जोरदार स्वागत, अभिनेत्री की हिम्मत को किया सलाम

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। घरवालें आए दिन नए ड्रामें कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। हर बार विकेएंड का वार एपिसोड में बतौर मेहमान कई फिल्मी कलाकर शिरकत करते हैं। ऐसे में इस बार के विकएंड के वार में कैंसर से जंग लड़ रही अभिनेत्री हिना खान(Hina Khan) पहुंची। हाल ही में मेकर्स ने इस बार के एपिसोड का प्रोमो जारी किया है।

Bigg Boss 18 में नजर आईं हिना खान

बिग बॉस में नजर आ चुकी Hina Khan इस बार के विकएंड का वार एपिसोड में नजर आने वाली है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। वीडियो में शो के होस्ट सलमान खान हिना का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं हिना खान अपनी जर्नी के बारे में बता रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट

हिना खान ने बिग बॉस में अपनी यात्रा को याद किया और अपनी जर्नी के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर भी अपडेट दिया। बता दें कि शो में अभिनेत्री को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हिना ने इस बीच मीडिया से भी बातचीत की जिसमें उन्होंने अपनी सेहत का हाल बताया। उन्होंने लोगों से उनको दुआओं में याद रखने को कहा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button