UttarakhandHaldwani NewsHighlightNainital News

Haldwani: छात्र संघ के वार्षिकोत्सव में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री, दो गुटों के बीच झड़प

Haldwani news: Haldwani में छात्र संघ के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat के सामने एबीवीपी और निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्षा रश्मि लमगाडिया आमने सामने भीड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच झड़प और जमकर नारेबाजी हुई।

Education Minister सामने दो गुटों के बीच झड़प

दोनों गुटों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़कर पोस्टर तक फाड़ दिए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच हुई भिड़ंत को शांत करने में पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान Higher Education Minister Dhan Singh Rawat भी कार्यक्रम में ही मौजूद थे।

अवैध वसूली के लगाए आरोप

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में वार्षिक अधिवेशन के नाम पर वर्तमान छात्र संघ और उनके पदाधिकारियों द्वारा अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर वार्षिकोत्सव करने का आरोप लगाया।

दूसरी तरफ निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कहा कि एबीवीपी चुनाव नहीं जीत पाई इस वजह से वो कॉलेज में हमेशा अराजकता का माहौल पैदा करती रही है। दोनों गुटों में भिड़ंत होने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में पुलिस ने किसी तरह पूरे मामले को शांत करवाया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें