UttarakhandBig NewsDehradun News
दो पक्षों के बीच काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले लाठी डंडे

आईटी पार्क क्षेत्र में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और मामले में कुछ अज्ञात युवकों के शांति भंग करने पर चालान किए।
दो पक्षों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
बता दें गाड़ी की टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने बीच सड़क पर एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। विवाद को बढ़ता देख बीच बचाव के लिए पुलिस को आना पड़ा। पुलिस ने मौके पर आकर बीच बचाव किया।
पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ। पुलिस ने कुछ अज्ञात युवकों के शांति भंग करने को लेकर चालानी कार्रवाई की। हालांकि मामले को लेकर पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।