Big NewsUttarakhand

किसी को नहीं लगी भनक हाईस्कूल फेल बन गया शिक्षक, 20 सालों से पढ़ा भी रहा था

Uttarakhand news

प्रदेश में लगातार भर्ती घोटालों के मामले सामने आ रहे हैं। एक से बढ़कर एक नए मामले सामने आने से लोग हैरान हैं।  इसी बीच ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहां एक हाईस्कूल फेल सरकारी शिक्षक बन गया। सिर्फ इतना ही नहीं शिक्षक बनकर पिछले 20 सालों से वह पढ़ा भी रहा था।

हाईस्कूल फेल बन गया सरकारी शिक्षक

सितारगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हाईस्कूल फेल सरकारी शिक्षक बन गया। इसके साथ ही वह पिछले 20 सालों से वह पढ़ा भी रहा था। 20 साल बाद जब विभाग को इसकी जानकारी मिली तो इसकी जांच की गई। 20 साल बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

20 साल बाद खुला फर्जी शिक्षक का राज

20 साल बाद शिक्षा विभाग को जानकारी मिलने के बाद इसका राज खुला। जिसके बाद डिप्टी डीईओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीकाघाट में तैनात था।

फर्जी प्रमाण पत्र से बना शिक्षक

आरोपी का नाम मुकेश कुमार है जो कि हाईस्कूल फेल था। और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने कूट रचना से फर्जी प्रमाण पत्र बना लिए थे। 20 साल बाद राज खुलने के बाद डिप्टी डीईओ ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें