Big NewsAlmora News

यहां तेंदुए ने एक ही दिन में तीन लोगों पर कर दिया हमला, गांव में मचा हड़कंप

प्रदेश में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान में दपौ गांव में तेंदुए ने एक ही दिन में एक ही गांव में तीन लोगों पर हमला कर दिया तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुलदार ने एक ही दिन में तीन लोगों पर किया हमला

भतरौजखान के दपौ गांव में तेंदुए ने एक दिन में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ममता रावत (48) घर के पास ही खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों के शोर मचाने के कारण तेंदुए वहां से भाग गया जिस से उसकी जान बच गई। लेकिन ममता गंभीर रूप से घायल हो गई।

खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर किया हमला

शुक्रवार को ही दपौ गांव में ही तेंदुए ने जहां पर पहले महिला पर हमला किया था उस से कुछ ही दूरी पर खेत में काम कर रहे महेश नैनवाल (45) पर हमला कर दिया। हिम्मत ना हारते हुए उन्होंने शोर मचाया तो गांव वाले वहां पहुंचे। जिस से तेंदुआ वहां से भाग गया।

घर लौट रहे पुरोहित को हमला कर किया घायल

थोड़ी ही देर बाद उसी गांव में तेंदुए ने यजमान के घर से अपने घर को लौट रहे एक पुरोहित पर हमला कर दिया। हमले में नौघर निवासी प्रदीप कुमार (30) घायल हो गई। लेकिन गांव वालों के आने से उनकी जान भी बच गई।

लेकिन एक ही दिन में तीन लोगों पर हमला करने के कारण लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने पर भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें