Entertainmenthighlight

Hera Pheri 3 Release: कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3? परेश रावल ने दिया हिंट

Hera Pheri 3 Release Date: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मोस्ट अवेटिड फिल्म हेरा फेरी 3 आज कल सुर्खियों में बनी हुई है। काफी समय से फिल्म को लेकर कुछ कंट्रोवर्सी चल रही थी। परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन अब वो वापस आ गए हैं। जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस जानना चाहते है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी। बता दें कि अपने एक स्टेटमेंट में परेश रावल ने रिलीज को लेकर हिंट दिया था।

कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3? Hera Pheri 3 Release Date

परेश के फिल्म छोड़कर वापस आने को सोशल मीडिया पर लोग पब्लिसिटी स्टंट कह रहे थे। हालांकि अक्षय कुमार ने ये साफ किया कि ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। परेश ने हाल ही में अंदाज अपना अपना की री-रिलीज के दौरान ट्रेलर शेयर किया था।

एक यूजर ने इसपर कमेंट कर कहा कि, मिस्टर तेजा हम बाबू भाई का इंतजार कर रहे हैं।’ जिसपर परेश ने रिप्लाई किया, ‘जल्दी, जल्दी. अगले मानसून से पहले।’ परेश के इस हिंट के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 2026 के मिड में रिलीज की जा सकती है। हालांकि अभी तक ऑफिशियली फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

अक्षय कुमार ने किया साफ

अक्षय कुमार ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये साफ किया कि परेश रावल वाली कान्ट्रोवर्सी कोई पब्लिसिटी संटट नहीं था। उन्होंने कहा, ‘परेश रावल संग हमारा कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। चीजें लीगल मामले में चली गई थीं। जब ऐसा होता है तब आप उसे पब्लिसिटी का नाम नहीं दे सकते हैं। ये हकीकत बात है। लेकिन अब सब ठीक हो चुका है। अब किसी भी वक्त फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं।’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button