HighlightUttarakhand Chamoli News

हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने शुरू किया प्रकाशन विभाग, साहित्य को बढ़ावा देना है उद्देश्य

हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने डॉ. बलबीर सिंह साहित्य केंद्र, देहरादून में अपना प्रकाशन विभाग शुरू किया है। इस अवसर पर महाराज जोध सिंह, ट्रस्ट के चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा भी मौजूद रहे।

ये है प्रकाशन विभाग का मुख्य उद्देश्य

इस प्रकाशन विभाग का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिकता, मानव मूल्यों और सिख समुदाय के इतिहास पर लेखन को बढ़ावा देना है। यह लेखकों को अपने काम को मुफ्त में प्रकाशित करने का मौका देगा, जिससे लोग अपने ज्ञान को साझा कर सकें और समुदाय में भागीदारी बढ़ सके।

ज्ञान और प्रेम फैलाने में मदद करेगा नया प्रकाशन विभाग

चेयरमैन नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि यह पहल सिख समुदाय की सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समानता, न्याय और करुणा के मूल्यों को बढ़ावा देने में मदद करेगी। महाराज जोध सिंह ने ट्रस्ट की सेवाओं की प्रशंसा की और कहा कि यह नया प्रकाशन विभाग ज्ञान और प्रेम फैलाने में मदद करेगा।

ये है ट्रस्ट की महत्वपूर्ण गतिविधियां

  • हेमकुंट साहिब की यात्रा का प्रबंधन
  • उत्तराखंड में सात धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और खाने की व्यवस्था
  • वंचित छात्रों के लिए बोर्डिंग स्कूल चलाना
  • ऋषिकेश में लंगर सेवा प्रदान करना

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें