Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : यमुनोत्री और गंगोत्री आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर, दोनों धामों की दी जाएगी अपडेट

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घण्टे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

बता दें कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है।

सड़क और मौसम की स्थिति को लेकर दी जाएगी अपडेट

तीर्थयात्रियों को सड़क एवं मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर देने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम 01374-222722, 222126 पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल फ्री नम्बर 1077
मोबाइल 7500337269
व्हाट्सएप 7310913129
पुलिस कंट्रोल रूम 9411112976, 8868815266

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें